सिरसा के जनता अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति गर्ग बंसल की नियमित सेवाएं शुरू
mahendra india news, new delhi
सिरसा। वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा द्वारा संचालित, जनता मैटरनिटी एवं जनरल अस्पताल, सिरसा में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति गर्ग बंसल की सेवाएं 19 अक्तूबर, 2026 को नियमित रूप से आरम्भ हो गयी हैं। अस्पताल प्रशासक राज कुमार कामरा ने बताया कि अस्पताल में त्वचा (स्किन) से सम्बंधित रोगों के उपचार की आवश्यकता लम्बे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे देखते हुये त्वचा रोग विशेषज्ञ की सेवाएं प्रात: 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक शुरू की गयी हैं।
डॉ. प्रीति गर्ग बंसल जो कि मेडिकल कॉलेज, बडोदा व गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अमृतसर से शिक्षित व प्रशिक्षित है एवं पिछले 13 वर्षों से गुप्ता स्किन अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुकी हंै। डॉ. प्रीति गर्ग बंसल ने बताया कि मुहांसों, बालों में रुसी, छाइयां, ब्लैक स्पॉट, सफेद दाग, चेहरे पर अनचाहे बाल, सोरियोसिस, दाद व खुजली, शरीर पर मस्सा व तिल, आंखों के नीचे कालापान, कुष्ठ रोग, एडियां फटना आदि रोगों के उपचार के साथ-साथ चेहरे व बालों के लिए पी.आर.पी., झुर्रियों के लिए बोटोक्स थेरेपी सहित अन्य सभी चमड़ी के रोगों का निदान व सौन्दर्य सम्बंधित सेवाएं रियायती दरों पर दी जाएंगी।
इस मौके पर वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान रमेश कुमार सुरतिया व सचिव प्रमोद कुमार गांधी, एडवोकेट व सभी ट्रस्टियों ने नवनियुक्त चिकित्सक को नया कार्यकाल शुरू करने पर शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व विश्वास जताया कि सिरसा शहर व आस-पास के मरीजों को यहां बेहतर सेवाएं मिलेंगी।