भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा में पुनस्र्थापित करना एनईपी-2020 प्रमुख उद्देश्य: प्रो. पंकज शर्मा
mahendra india news, new delhi
सिरसा। एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में डाइट डिंग के तत्वावधान में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्या डा. विजय लक्ष्मी के निर्देशानुसार एवं आईएफआईसी विंग प्रभारी चंद्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन हेतु विद्यालय मुखियाओं के लिए रोड मैप विषय पर तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम 01 दिसंबर 2025 से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड, सिरसा में शुरू हो गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम सचिव डा. राकेश मोहन एवं संयोजक डा. विनोद भट्टू ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिरसा जिले के समस्त खंडों के आरोही, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिकए उच्च एवं पीएम श्री विद्यालयों में कार्यरत सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों एवं मुख्य अध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रात:कालीन सत्र में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति के तकनीकी सलाहकार, मानविकी संकाय अधिष्ठाता और अंग्रेजी एवं विदेशी भाषाएं विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डा. पंकज शर्मा एवम् शिक्षा विभाग से प्रोफेसर डा. राज कुमार बतौर संसाधन व्यक्ति शिरकत की।
प्रोफेसर शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपराए सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को शिक्षा में पुनस्र्थापित करना है, ताकि विद्यार्थी अपने मूल्यों, जड़ों और धरोहर पर गर्व कर सकें।
प्रोफेसर डा. राज कुमार ने स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा-2020 नीति विषय पर बोलते हुए कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाली यह दूरदर्शी शिक्षा नीति छात्र/केंद्रित, समग्र एवं कौशल आधारित सीखने की प्रक्रिया को अधिक लचीला एवं रोचक बनाते हुए विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, मानवीय मूल्य और जीवन-कौशल विकसित करने का काम करेगी। सभी प्रतिभागी विद्यालय मुखियाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया और इसके बाद प्री टेस्ट भी लिया गया। इस मौके पर डाइट प्रवक्ता सूरज दुग्गल, पवन कनोजिया, टीजीटी प्रीति शर्मा, पीआरटी उमेद सिंह एवं राहुल सहित सभी प्रतिभागी विद्यालय मुखिया उपस्थित रहे।