धार्मिक बस यात्रा: खाटू श्याम जी, सालासर धाम, पुष्कर जी व सांवरिया सेठ के लिए सिरसा से जाएगी एसी बस 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा से श्री श्याम बस सेवा समिति, सिरसा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए 10 जून से 13 जून 2026 तक विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों मनीष अग्रवाल, नितिन सेठी, विनोद कुमार और रजत ने बताया कि यात्रा 10 जून 2026 को रात्रि 8 बजे प्राचीन श्री श्याम मंदिर, नोहरिया बाजार, सिरसा से रवाना होगी तथा 13 जून 2026 को रात्रि 9 बजे वापसी होगी।

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जी, सालासर धाम, पुष्कर जी,  सांवरिया सेठ, नाथद्वारा और इच्छापूर्ण बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों के लिए डीलक्स ए.सी. फैमिली बस की व्यवस्था की गई है। समिति ने बताया कि आना-जाना और ठहरने की सुविधा शामिल है।