सिरसा के प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सुरेंद्र गोयल 'शिक्षा गौरव रत्न सम्मान' से सम्मानित

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले के प्रख्यात शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्ती डॉ. सुरेंद्र गोयल को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, फार्मेसी, नर्सिंग, हेल्थकेयर, वोकेशनल एवं स्किल डेवलपमेंट के साथ-साथ आॅनलाइन शिक्षा के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए शिक्षा गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

महान समाजसेवी, मृदुभाषी एवं अनेक शैक्षणिक तथा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े डॉ. सुरेंद्र गोयल ने वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हुए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण एवं समाजहित में उनकी निरंतर सक्रियता उन्हें एक प्रेरणास्रोत बनाती है।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं शिक्षाविद् डॉ. अनिल धानुका ने यह सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि डॉ. सुरेंद्र गोयल का शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल विकास के क्षेत्र में योगदान अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने विशेष रूप से आॅनलाइन एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका समर्पण समाज और शिक्षा जगत के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर डॉ. अनिल धानुका ने डॉ. सुरेंद्र गोयल को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सामाजिक एवं शैक्षणिक सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।