ऋषभ पंत का वेलिंगटन टेस्ट में धमाका, 128 रन की पारी से बनाए कई रिकॉर्ड, गिलक्रिस्ट के बाद बने तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर

 

mahendra india news, new delhi
 भारत व न्यूजलेंड के बीच पहला टेस्ट चल रहा है। इस टेस्ट में पहली पारी में न्यूजलेंड ने 368 रन बनाए। जवाब में भ्भारत ने 9 विकट पर पारी घोषित कर 720 रन बनाए। वहीं न्यूजलेंड ने दूसरी पारी में एक विकट के नुकसान पर 8 ओवर में 28 रन बन लिए हैं। भ्भारतीय पारी में विकट कीपर पंत का अहम योगदान रहा। पंत की पारी 128 रन पर खत्म हुई।

 विकेट कीपर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में ऋषभ पंत अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी लेस एम्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने टेस्ट में 8 शतक जड़े थे. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज टेस्ट में 17 सेंचुरी ठोकी है.

17 - एडम गिलक्रिस्ट
12 - एंडी फ्लावर
9 - ऋषभ पंत
8 - लेस एम्स

ब्रेंडन मैकुलम को छोड़ा पीछे

वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत ने 153 गेंदों का सामना करते हुए 128 रन बनाए. इस दौरान स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ने 10 चौके और 6 छक्के जड़े. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने के मामले में पंत अब 2रे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 107 छक्के जड़े थे. ऋषभ पंत अब सिर्फ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स से पीछे हैं, जिनके नाम टेस्ट में 138 सिक्स जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है

वेलिंगटन में टेस्ट मैच देखने आए फैंस का मनोरंजन करने में ऋषभ पंत ने कोई कसर नहीं छोड़ी. वो SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शतक जड़ने वाले एशिया के पहले विकेट कीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं. वहीं इन देशों में सेंचुरी ठोकने वाले वो भारत के छठे खिलाड़ी बन गए हैं.

SENA देशों में शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी

1. मोहम्मद अजहरुद्दीन
2. सचिन तेंदुलकर
3. राहुल द्रविड़
4. विराट कोहली
5.  केएल राहुल
6. ऋषभ पंत