हरियाणा प्रदेश की सडक़ों को मिलेगा आकर्षक स्वरूप रूप, 4 हाईवे बनेंगे मॉडल रोड
हरियाणा प्रदेश के अंदर सडक़ों का जाल बिछा हुआ है। वहीं नई रोड का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। पानीपत लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 4 प्रमुख नेशनल और स्टेट हाईवे को माडल रोड के रूप में विकसित करने की स्कीम पर कार्य प्रारंभ कर दिया है।
विभाग के अफसरों के मुताबिक इस परियोजना में पानीपत से सफीदों, जींद व भिवानी रोड, गोहाना से खानपुर कलां रोड (सोनीपत), घरौंडा से फुरलक रोड (करनाल) व ओल्ड बाईपास रोड (कैथल) को शामिल किया है।
यह पहल हरियाणा प्रदेश की सडक़ों की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ-साथ यातायात सुरक्षा को भी बढ़ावा देगी। लोक निर्माण विभाग ने संबंधित मार्गों परहाई टेंशन (HT) और लो टेंशन (LT) बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के संबंध में बिजली निगम को पत्र भेजे हैं।
आपको बता दें कि मॉडल रोड परियोजना के तहत सभी चयनित रोड के दोनों ओर व्यवस्थित फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसी के साथ ही रोड के बीचों-बीच आकर्षक डिवाइडर तैयार किए जाएंगे, जिन पर फूलों और सजावटी पौधों का रोपण किया जाएगा।
इसी के साथ ही NIGHT के समय में बेहतर रोशनी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट और मानक के अनुरूप जेबरा क्रासिंग बनाई जाएंगी। अधिक आरामदायक होगी। साथ ही शहरों व कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत होने से स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
आदित्य कुंडू, एक्सईएन, बिजली निगम, पानीपत ने बताया कि बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए कई तरह की औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। यह औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शिफ्टिंग के कार्य तेजी से किए जाएंगे।