कालांवाली यूथ मैराथन में रोहित और पूजा ने 21 किलोमीटर दौड़ में मारी बाजी, 10 किलोमीटर में रामिकेश व तनिषा रहे प्रथम
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
कालांवाली यूथ मैराथन में युवाओं ने उत्साह, जोश और शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दौड़ में अपनी क्षमता का परिचय दिया। मैराथन की 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर स्पर्धाओं में महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 21 किलोमीटर पुरुष वर्ग में सोनीपत के रोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में राजस्थान की पूजा ने बाजी मारी।
इसी प्रकार 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में रोहतक के रामिकेश और महिला वर्ग में रोहतक की तनिषा प्रथम स्थान पर रहे। 10 किलोमीटर दौड़ की ओवरऑल पुरुष दौड़ में रोहतक के रामिकेश प्रथम, चरखी दादरी के संदीप द्वितीय, सिरसा के अनुज तृतीय स्थान पर रहेे। इसी दौड़ की महिला वर्ग में रोहतक की तनीषा प्रथम, रोहतक की अंशिका द्वितीय तथा सिरसा की पूनम तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 21 किलोमीटर की दौड़ में सोनीपत के रोहित प्रथम, चंडीगढ़ के रवि द्वितीय तथा चरखी दादरी के मोहन तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में राजस्थान की पूजा प्रथम, सिरसा की पूजा द्वितीय तथा सिरसा की सविता तृतीय स्थान पर रही।