भगवान परशुराम जयंती पर रोवर स्काउट्स ने की जनसेवा 

Rover Scouts render public service on Lord Parshuram Jayanti
 
 


सिरसा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आर्यसमाज रोड पर भारत स्काउट एंड गाइड के रोवर रेंजर को आमजन की सेवा करने का अवसर मिला। इस सिलसिले में भारत स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव सुखदेव सिंह ढिल्लों के मार्गदर्शन में रविवार को परशुराम जयंती पर गीता भवन व परशुराम चौक में सेवा करने के लिए स्काउट मास्टर आनंद प्रकाश कारगवाल के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था और मन्दिर में प्रवेश के लिए सभी के लिए आसान व्यवस्था बनाई गई।

स्काउट मास्टर मुकेश शर्मा, दुलीचंद कारगवाल, शहीद भगत सिंह ओपन रोवर गु्रप के इंचार्ज कबीर, रोवर अजय, मनदीप सिंह, नितिन सेन, लखविंद्र सिंह, हिमांशु व प्रोमिल आदि ने पूरी निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी निभाई। स्काउट्स द्वारा निभाई गई इस जिम्मेदारी की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। वहीं डीओसी डॉ. इंद्र सैन, ऊषा गुप्ता व सभी बीओसी ने भी सभी रोवर व रेंजर के निष्ठापूर्वक कार्य की प्रशंसा की।