योगा ओलंपियाड में नाथूसरी चौपटा के संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Sant Kabir International School, Nathusari Chowpatta performed brilliantly in Yoga Olympiad
Updated: May 16, 2026, 14:20 IST
संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल, नाथूसरी कलां के विद्यार्थियों ने योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपटा में आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम स्थान, वैशाली ने द्वितीय स्थान, मोहित, प्रिंस एवं नेहा ने तृतीय स्थान तथा वासुधा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रिंसिपल सर ने कहा कि संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल, योगा और अन्य गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। बच्चों की यह सफलता उनकी मेहनत और विद्यालय की सर्वांगीण शिक्षा का परिणाम है।
वाइस प्रिंसिपल रिया फुटेला ने कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा, खेल और हर क्षेत्र में बच्चों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। विद्यालय प्रबंधन ने योगा शिक्षिका ममता मैडम की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।