संस्कृत भारती हरियाणा न्यास, सिरसा इकाई द्वारा सरस्वती पूजन एवं विचार गोष्ठी आयोजित

 

mahendra india news,  new delhi
संस्कृत भारती हरियाणा न्यास, सिरसा इकाई की ओर से बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन संस्कृत भारती के जिला अध्यक्ष आचार्य द्रोणप्रसाद कोइराला के निवास स्थान पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या, वाणी और विवेक की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के विधिवत पूजन, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर आचार्य द्रोणप्रसाद कोइराला ने सरस्वती पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पूजन ज्ञान, बुद्धि, सृजनशीलता और संस्कारों के विकास का प्रतीक है। बसंत पंचमी का पर्व जीवन में नवीनता, सकारात्मकता और बौद्धिक चेतना का संचार करता है। विचार गोष्ठी में संस्कृत भाषा के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर सारगर्भित विचार रखे गए।

कार्यक्रम में विद्वानों, शिक्षकों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में जिला मंत्री बलजीन्द्र शास्त्री ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए संस्कृत के संरक्षण व प्रचार के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जिला सह मंत्री पवन शास्त्री, नगराध्यक्ष श्रीनिवास शास्त्री, जिला शिक्षण प्रमुख डा. राकेश, प्रचार प्रमुख कपीश, सतपाल भारद्वाज, प्रिंस शर्मा, सुलेन्द्र शर्मा, विक्रम शर्मा, मृदुल, विजय वास्याल, योगेश शर्मा, चन्द्रभान, मांगेराम, रोहित व इनके साथ संस्कृत भारती कुरुक्षेत्र के सह विभाग संयोजक डा. राम देव उपस्थित रहे।