गांव रुपाणा खुर्द (दड़बा कलां) की सरोज ने की UGC नेट परीक्षा पास, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल

 
Mahendra india news, new delhi

चौधरी कुरड़ाराम मैमोरियल महिला कॉलेज, जमाल की MA इतिहास की छात्रा सरोज पुत्री बलबीर सिंह, गांव रुपाणा  ने दिसंबर 2025 में आयोजित UGC नेट परीक्षा को सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया है। इस शानदार उपलब्धि से कॉलेज, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सरोज की इस सफलता को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें विशेष रूप से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कॉलेज संचालक राजेश कुमार, डायरेक्टर  वेद प्रकाश गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण लाल गुप्ता सहित इतिहास विभाग के सभी प्राध्यापक एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्रा सरोज तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि सरोज की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कॉलेज की अन्य छात्राएं भी इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़कर अपने परिवार और महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी।