मल्लखेड़ा गांव में सरपंच उम्मीदवार दीपक पूनिया को मिला ग्रामीणों का समर्थन, जीत दिलाने का दिया आश्वासन

 

mahendra india news, new delhi
भादरा तहसील के गांव मल्लखेड़ा में सरपंच पद के उम्मीदवार दीपक पूनिया के समर्थन में रविवार को जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने कहा कि दीपक पूनिया को गांव की 36 बिरादरी का समर्थन मिल रहा है।

इस मौके पर सरपंच पद के उम्मीदवार दीपक पूनिया ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे गांव की जीत होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरपंच पद पर रहते हुए उन्होंने गांव के लोगों की सेवा की है और आगे भी इसी भावना से काम करते रहेंगे।

दीपक पूनिया ने कहा कि गांव में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। विकास के लिए उन्हें जो भी प्रयास करने पड़ेंगे, वे पूरी मेहनत और लगन से करेंगे।

जनसभा के बाद गांव में जगह जगह तौला गया। वहीं गांव की गलियों में जुलूस निकाला गया। इसमें सभी बिरादरियों के ग्रामीण शामिल हुए। डीजे की धुन पर नाचते हुए समर्थकों ने दीपक पूनिया के समर्थन में नारे लगाए और उनकी जीत का दावा किया।