HARYANA में सर्वोदय संकल्प शिविर संपन्न, सिरसा से वेदपाल ढिल्लों सहित 45 प्रतिभागियों ने लिया भाग

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा के करनाल जिले में 2 दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में HARYANA के विभिन्न जिलों से चयनित कुल 45 प्रतिभागियों ने सामाजिक, संगठनात्मक और पंचायती राज से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।इस सर्वोदय संकल्प शिविर के ऑर्गेनाइजर डॉ. विजेंद्र नरवाल रहे। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार तथा डॉ. विजेंद्र नरवाल (राष्ट्रीय ट्रेनर एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी, RGPRS) ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया, शिविर में सिरसा जिले की ओर से वेदपाल ढिल्लों के नेतृत्व में साथियों ने भाग लिया।

HARYANA रोहतक जिले से उमेद मलिक, सोनीपत जिले से रिटायर्ड डीएसपी राजेंद्र कुमार श्योराण, कुरुक्षेत्र जिले से पूर्व जिला पार्षद पवन शर्मा, यमुनानगर जिले से पूर्व पार्षद श्रीमती मिथिलेश, पलवल जिले से शमसुद्दीन अपने साथियों सहित तथा चरखी दादरी जिले से कुलदीप सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।आयोजकों ने बताया कि करनाल में इस प्रकार के सर्वोदय संकल्प शिविर सिलसिलेवार तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि जमीनी स्तर पर नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

यह 2 दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री फोम लाल की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें रिटायर्ड डीएसपी राजेंद्र कुमार श्योराण, संजय मलिक (प्रदेश वाइस चेयरमैन), वेदपाल रूपावास (डिप्टी प्रदेश चेयरमैन, KKC), कृष्ण गुड़िया खेड़ा और रविंद्र हुड्डा प्रमुख रूप से शामिल रहे।