SIRSA की सविता ने 50 मीटर में गोल्ड व दो सिल्वर जीतकर किया शानदार प्रदर्शन
Mahendra india news, new delhi
देहरादून, उत्तराखण्ड के त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के तेजस स्पोर्ट्स शूटिंग अकैडमी की होनहार शूटर सविता ने 50 मीटर 3पी में गोल्ड मैडल और 2 सिल्वर मैडल जीतकर न केवल अकेडमी, बल्कि जिले को भी गौरवांवित किया है। रेलवे फाटक के नजदीक, अम्बे पीजी वाली गली में स्थित तेजस स्पोर्ट्स शूटिंग अकैडमी के संचालक हरजोत सिंह रंधावा व कोच हरप्रीत सिंह ने सविता को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया कि इस ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में सविता ने अपने शानदार निशाने से 50 मीटर 3पी में एक गोल्ड व दो सिल्वर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सविता काफी समय से अकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है और शूटिंग के प्रति समर्पित है। इससे पूर्व भी वह अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है।