SIRSA में सीआरएम योजना 2025-26 के तहत कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन का शेड्यूल जारी
mahendra india news, new delhi
कृषि विभाग द्वारा सीआरएम योजना 2025-26 के तहत व्यक्तिगत श्रेणी में अनुमोदित किसानों के कृषि यंत्रों और मशीनों का भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार 02 दिसंबर, 03 दिसंबर, 04 दिसंबर, 12 दिसंबर, 13 दिसंबर और 14 दिसंबर को सुबह 9 बजे से अनाज मंडी ओढां में ओढां, डबवाली और बढ़ागुड़ा ब्लॉक के किसानों के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
इसी प्रकार 02, 03, 04, 12, 13 और 14 दिसंबर 2025 को सुबह 9 बजे से नई अनाज मंडी सिरसा (नजदीक नेजाडेला हाईवे पर) में नाथूसरी चोपटा, रानियां, ऐलनाबाद एवं सिरसा ब्लॉक के किसानों के कृषि यंत्रों का सत्यापन भी इन्हीं तिथियों किया जाएगा। उन्होनंे किसानों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपने कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन करवाएं, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर प्रदान किया जा सके।