हरियाणा में कार में मिला स्कूल संचालक का शव, कई दिनों से थे लापता मृतक

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में रेवाड़ी से हैं। विकास नगर कंकरवाली निवासी स्कूल संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी कार के अंदर मिला। स्कूल संचालक आकाश गौड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आकाश गौड़ का शव सेक्टर-18 क्षेत्र में सडक़ किनारे खड़ी कार के अंदर सीट पर बैठी अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया।

बताया जा रहा है कि स्कूल संचालक आकाश गौड़ 18 मई को किसी जरूरी कार्यवंश से घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वह  घर नहीं लौटे। स्वजनों के लोगों ने बताया कि उनकी पत्नी से आखिरी बार 19 मई को मोबाइल पर बातचीत हुई थी। इसके बाद आकाश गौड़ से संपर्क नहीं हो पाया, जिससे स्वजन चिंतित थे।


स्वजन गढ़ी बोलनी रोड से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले मार्ग पर पहुंचे, जहां सडक़ किनारे उनकी कार खड़ी मिली। इसके बाद जब उन्होंने कार के अंदर देखा तो आकाश सीट पर बैठे हुए मिला। उनकी हालत देखकर स्वजन घबरा गए और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।