वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने किया रावण दहन
mahendra india news, new delhi
सरसाई नगरी सिरसा में बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी बड़े ही हर्षोल्लास, धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित श्री विष्णु ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महोत्सव के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों की अपार भीड़ ने इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गोबिंद कांडा ने विशेष तीर चलाकर रावण के विशाल पुतले का दहन किया। उनके तीर छोड़ते ही रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले धू-धू कर जल उठे। पुतलों के जलते ही पूरा मेला परिसर और मैदान 'जय श्री राम' के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान आतिशबाजी का भी शानदार नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोबिंद कांडा ने पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के सुप्रीमो गोपाल कांडा की ओर से देश, प्रदेश तथा विशेष रूप से सभी सिरसा वासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का यह पावन पर्व हमें यह संदेश देता है कि अधर्म और अहंकार का अंत निश्चित है। वर्तमान समय में समाज के सामने जो भी चुनौतियां और बुराइयां हैं, उन पर केवल भगवान श्री राम के आदर्शों और उनके आशीर्वाद पर चलकर ही विजय प्राप्त की जा सकती है।
विष्णु क्लब के 17वें आयोजन की सराहना
गोबिंद कांडा ने श्री विष्णु ड्रामेटिक क्लब के 17वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के सफल और शानदार आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बेहद दिव्य, भव्य और विशाल रूप में संपन्न हुआ है, जिसके लिए क्लब के प्रधान दीपक सेठी और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। गोबिंद कांडा ने इस अवसर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि विष्णु ड्रामेटिक क्लब का आगामी दशहरा महोत्सव और भी अधिक विशाल तथा भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि इस संस्कृति और परंपरा को और अधिक भव्यता मिल सके। कार्यक्रम में विष्णु क्लब के प्रधान दीपक सेठी, आकाश साहनी, प्रेम शर्मा, राजन मेहता, संजू महंत, महक महंत, सुमित कथूरिया, प्रिंस शर्मा, हेरी हमराज, सुरेश गुगलानी, मोहित भाटिया, सारे गामापा कर रहे स्टार हर्ष, अरूण भारद्वाज, प्रधान अग्रवाल सभा संजय साहुवाला, पुरूषोत्म गोयल, अश्वनी बांसल, अशोक गोयल, नरेन्द्र कटारिया, इंद्रोश गुर्जर, सुरेश पचार, मुकेश रोहिल्ला, हरभेज सिंह, लक्ष्मण राम, हरि प्रकाश, विजय यादव व विकास तनेजा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।