वरिष्ठ BJP नेता गोबिंद कांडा एवं नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

 
Mahendra india news, new delhi

सिरसा- वरिष्ठ BJP नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा और नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने आज सिरसा के वार्ड 21 की गली खाई वाली की सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद आशा गनेरीवाला, महाराजा अग्रसेन स्कूल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद थे। इस अवसर पर गोबिंद कांडा एवं शांति स्वरूप भट्टी ने पूजन करवाया और गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

पत्रकारों से वार्ता में वरिष्ठ BJP  नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे हरियाणा में जनहितैषी  विकास कार्यों को करवा रहे हैं। सिरसा में भी सरकार ने करीब 250 करोड़ की राशि सीवर एवं पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए मंजूर की है। शीघ्र ही इस राशि से सिरसा में काफी सुधार नजर आएगा। उन्होंने कहा कि इस बार भारी बरसात से व्यवस्था बिगड़ी है। अधिकारियों को सुधारने के लिए निर्देश दिए गए हैं। स्टॉर्म वाटर को लेकर प्रक्रिया चल रही है। उसके पूरा होने के बाद जलनिकास की व्यवस्था में सुधार होगा। 

विरोधियों का काम विरोध करना होता है और उनका काम विकास करना। नगर परिषद के माध्यम से शहर के 32 वार्डो में गलियों का निर्माण होगा।  नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों के साथ आज बैठक हुई है। कल भी स्वयं वे नगर पार्षदों के साथ उपायुक्त से मिले थे। आज अधिकारियों को जलनिकास करने और सीवरेज व्यवस्था सुधारने को लेकर निर्देश दिए गए है। सिरसा नगर परिषद की बैठक में विभिन्न गलियों के निर्माण के करीब सवा करोड़ के कार्य मंजूर किए गए थे। अब इनपर कार्य शुरू हुआ है। जल्द ही सिरसा में विकास कार्य और सुधार नजर आएगा। इस अवसर पर पवि कांत मित्तल, संजय मित्तल, उज्वल बागला, अनिल जैन, रामस्वरूप गोयल, सुरेश बागला, गिरीश बागला, कपिल पंसारी, अश्वनी जिंदल, रोहित जिंदल, प्रेम जैन, शिव कुमार जैन, प्रेम सरावगी, जय नेवार, कृष्ण कुमार धानुका, सतीश मित्तल, सुभाष बागला, मिट्टू गोयल, शिव रत्तन टांटिया, अशोक बागला, राजेश बागला, दीपक बागला, राजकुमार चमरिया, प्रिंस ग्रोवर, विजय सैन, मोहित माहेश्वरी सहित अनेक वार्ड वासी उपस्थित थे ।