सिरसा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर शर्मा का निधन, 1 नवंबर को रस्म पगड़ी
Oct 28, 2026, 05:56 IST
mahendra india news, new delhi
जिला सिरसा के गांव माधोसिंघाना निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर शर्मा का 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बलबीर शर्मा अपने सरल स्वभाव, स्नेहपूर्ण व्यवहार और सामाजिक जुड़ाव के लिए याद किए जाएंगे। उनकी स्मृतियां सदैव परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों के हृदय में जीवित रहेंगी।
दिवंगत बलबीर शर्मा की आत्मिक शांति के लिए रस्म पगड़ी का कार्यक्रम रविवार, 1 नवंबर 2026 को उनके निवास स्थान गांव माधोसिंघाना, जिला सिरसा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।