डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत किया सेवा कार्य

 

Mahendra india news, new delhi
डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत सामाजिक और मानवता भलाई के कार्यों के माध्यम से अपने पारिवारिक विशेष अवसरों को यादगार बना रही है। इसी क्रम में ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर गली नंबर 14/7-बी निवासी सतीश इन्सां ने अपनी माता सचखंडवासी सत्या देवी की 16वीं पुण्यतिथि डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत 11 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित कर मनाई।

इस अवसर पर सत्या देवी की स्मृति में नामचर्चा का आयोजन भी किया गया। जिसका शुभारंभ जोन प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने पवित्र इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर किया। इसके बाद शब्दवाणी के माध्यम से साध-संगत निहाल हुई। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां ने उपस्थित साध-संगत को पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे अवसरों को समाजहित के कार्यों से जोड़ना दूसरों के लिए भी प्रेरणादायी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में साध-संगत, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार तथा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।