दीक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान हेतु सिरसा जिले के सात मेंटर्स हुए एससीईआरटी हरियाणा में सम्मानित
mahendra india news, new delhi
सिरसा। एससीईआरटी हरियाणा द्वारा दीक्षा (डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा के अंतर्गत विभिन्न सहयोगी मेंटर्स को सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए डाइट विषय विशेषज्ञ दलीप सिंह गोदारा ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा के ईटी विंग के अंतर्गत प्रभारी डॉ. मनोज पुरी तथा सदस्य विषय विशेषज्ञ सतपाल सिंह एवं संदीप कुमार के कुशल मार्गदर्शन में इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिरसा जिले से सात वर्तमान एवं पूर्व सहयोगी मेंटर्स को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया जिसमें बड़ागुढ़ा खंड से बीआरपी संजय कुमार को एसटीईएम मंच 2024-25, एसटीईएम मंच 2025-26 एवं आओ स्कूल चले 2025-26 कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत एबीआरसी दिव्या को एसटीईएम मंच 2025-26 तथा पूर्व में रहे बीआरपी एवं वर्तमान में गणित प्रवक्ता प्रतीक मेहता को एसटीईएम मंच 2024-25 के लिए सम्मानित किया गया। तत्पश्चात खंड रानियां से एबीआरसी वीरेंद्र को आओ स्कूल चले 2025-26 के लिए तथा खंड नाथूसरी चौपटा से बीआरपी शंकर शर्मा को आओ स्कूल चले 2025-26 के लिए सम्मानित किया गया। अंत में खंड ओढ़ा से बीआरपी सोनू सुखीजा एवं एबीआरसी पूजा रानी को एसटीईएम मंच 2024-25 के लिए सम्मानित किया गया। दीक्षा पोर्टल पर एमआईपी सबमिशन हेतु सिरसा ने प्रदेशभर में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में सिरसा जिले के दो विद्यालयों को छात्र नामांकन वृद्धि के लिए भी सम्मानित किया गया, जिनमें खंड रानियां का राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी मनी राम मूंड तथा खंड नाथूसरी चौपटा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी कालू राम शामिल हैं। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट डिंग की प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी ने बधाई देते हुए कहा कि सभी सहयोगी मेंटर्स को उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं नवाचारपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया जाना वास्तव में गौरव का विषय है। ''
सभी सहयोगियों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता के बल पर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका कार्य न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक रहा है, बल्कि अन्य शिक्षकों एवं साथियों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध हो रहा है। वहीं डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने नामांकन वृद्धि में योगदान देने वाले विद्यालय मुखियाओं एवं स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए अधिकाधिक विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य अति सराहनीय है।
यह उपलब्धि शिक्षकों के निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच एवं टीमवर्क का परिणाम है, जिसके फलस्वरूप विद्यार्थी नामांकन में वृद्धि संभव हो पाई है, जोकि हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। डाइट परिवार सदस्यों ने सम्मान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।