12 जनवरी 2026 को भीषण ठंड-बरसात का अलर्ट, इन प्रदेशों में शीतलहर की चेतावनी

 
Severe cold and rain alert on January 12, 2026, cold wave warning in these states
 
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज सोमवार यानि 12 जनवरी 2026 को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई। पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण ठंड की स्थिति रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से नीचे बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। जम्मू-कश्मीर में शीत लहर की स्थिति और भीषण हो गई है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में 12 जनवरी को सुबह में शीतलहर देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है। वहीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते सावधान होकर वाहन चलाने की जरूरत है


यूपी में 12 जनवरी को ठंड का सितम और बढऩे वाला है। तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना है। जिन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है,

उत्तराखंड में मौसम
उत्तराखंड में मौसम बिगडऩे की चेतावनी जारी की गई है। कई शहरों में तापमान गिरने की संभावना है। हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में ठंड बढऩे की चेतावनी है।


हिमाचल में मौसम
हिमाचल प्रदेश में 12 जनवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी है। किन्नौर, मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और शिमला की ऊंची पहाडय़िों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।