शानदार रहा शाहपुरिया स्कूल का 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुरिया के विद्यार्थियों ने स्कूल स्टाफ के मार्गदर्शन व अपनी मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रवक्ता रतिराम सुथार ने बताया कि स्कूल के कुल 33 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 20 बच्चों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया। यह ब्लॉक का पहला स्कूल है, जिसमें 20 बच्चों ने एक साथ मैरिट प्राप्त की है, जोकि सभी के विश्वास और टीम शाहपुरिया स्कूल के कर्मठ, मेहनती, लग्नशील और समर्पित स्टाफ सदस्यों के कारण सम्भव हो पाया है।
उन्होंने बताया कि हिमांशु पुत्री राम सिंह ने 472/500 (94.4 प्रतिशत), खुशबू पुत्री विक्रम सिंह 471/500 (94.2 प्रतिशत), कपिल देव पुत्र महेंद्र ने 459/500 (91.8 प्रतिशत) व फाइन आर्ट में 10 बच्चों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार दसवीं कक्षा का परिणाम भी शानदार रहा। रतिराम सुथार ने बताया कि अंजनी सुपुत्री राजेंद्र ने 476/500 (95.2 प्रतिशत), अंकिता सुपुत्री हनुमान ने 464/500 (92.8 प्रतिशत), पिंकी सुपुत्री भीम सिंह ने 462/500 (92.4 प्रतिशत), सक्षम सुपुत्र हनुमान ने 462/500 (92.4 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए। कुल 52 बच्चों में से 20 मैरिट में रहे। शानदार परीक्षा परिणाम के स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।