शास्त्री द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई 

Shastri second year students bid a heartfelt farewell to the final year students.
 
 

सिरसा। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, सिरसा में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शास्त्री द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने शास्त्री अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी। इस समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष सुरेन्द्र बांसल एडवोकेट ने किया। इस दौरान शास्त्री अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने तीन सालों के अनुभव सांझा किए।

उन्होंने तीन-सालो में इस महाविद्यालय से क्या पाया, का विस्तार से वर्णन किया। शास्त्री द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने शास्त्री अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय की अध्यक्ष सुरेंद्र बांसल एडवोकेट ने भी शास्त्री अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके तीन सालों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों से वादा किया कि जो भी विद्यार्थी 80 प्रतिशत या 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाता है तो प्रत्येक विद्यार्थी को 500-500 रुपए की प्रोत्साहन राशि अपनी तरफ से देंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मेहनत के बल पर ही सफलता पाई जा सकती है।

प्राचार्य गणेश शंकर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी विद्यार्थियों ने गीत-संगीत व हास्य पंक्तियों से इस पल को और भी यादगार बना दिया। इस मौके पर श्री सनातन धर्म सभा के प्रबंधक बजरंग पारीक, आचार्या पुष्पा, आचार्य विक्रम शास्त्री, गोतम सारस्वत तथा सेवादार नीरज व शिल्पा मौजूद रहे। शास्त्री अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा दो बैटरी वाला इनवर्टर महाविद्यालय को भेंट स्वरूप दिया गया। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय द्वारा सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।