शीशपाल पतली डाबर मेघसेना सिरसा के जिलाध्यक्ष नियुक्त
Jul 21, 2026, 12:24 IST
mahendra india news, new delhi
सिरसा। मेघसेना हरियाणा की ओर से संगठन की मजबूती के लिए लगातार नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में समाज के प्रति सेवाभाव व लगन को देखते हुए शीशपाल पतली डाबर निवासी पतली डाबर को मेघसेना जिलाध्यक्ष सिरसा नियुक्त किया गया है।
उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए डा. डी के मेघवाल एवं सीता राम मेघवाल सहित संपूर्ण मेघसेना कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी तथा तन-मन-धन से निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समस्त मेघ समाज को साथ लेकर सेवा भाव से कार्य करुंगा।