नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में टूटी शेरांवाली नहर, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे

 

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव रंधावा के समीप सोमवार शाम को शेरांवाली नहर टूट गई। इससे नहर में करीबन 60 फीट तक कटाव हो गया। इससे खेतों में तेजी की तरफ से पानी बहने लगा। नहर टूटने से किसानों के खेतों में जलभराव हो गया। नहर टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नहर को नहराना हेड से शेरांवाली नहर में पानी बंद करवाया गया। 

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को करीबन 3 बजकर 50 मिनट पर शेरांवाली अचानक नहर टूट गई। किसानों ने शेरांवाली नहर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग के कर्मचारी को दी। सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद नहर को नहराना हेड से बंद करवा दिया गया। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि शेरांवाली नहर अचानक टूट गई। नहर टूटने के कारणों का पता किया जा रहा है।