SIRSA में 140 किलो गर्भवती महिला की डा. शिखा गोयल ने करवाई सफल डिलीवरी

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। समाज में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है और डॉक्टरों ने अपनी मेहनत से इसे सही भी साबित करके दिखाया है। इस कहावत को एक बार फिर चरितार्थ कर दिखाया है शहर के होली नर्सिंग होम की प्रसिद्ध प्रसूति विशेषज्ञा डा. शिखा गोयल ने, जिन्होेंने 140 किलो की गर्भवती महिला की सफल डिलीवरी करवाकर जच्चा-बच्चा दोनों की जान बचाई। डिलीवरी के बाद दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।


मामले के अनुसार तीन दिन पूर्व होली नर्सिंग होम में एक महिला (सरगम, काल्पनिक नाम) दूसरे अस्पताल से रैफर होकर आई। महिला का वजन 140 किलोग्राम था, जिसके कारण डिलीवरी करवाना आसान नहीं था, क्योंकि वजन अधिक होने के कारण दोनों की जान को खतरा था। गर्भ में बच्चे की हालत गंभीर थी और पानी भी कम था। महिला का परिवार आर्थिक रूप से भी कहीं और जाने में सक्षम नहीं था।

मौके की नजाकत को देखते हुए डा. शिखा गोयल ने मानवता के साथ-साथ चिकित्सकीय धर्म निभाते हुए अपनी टीम के साथ महिला की सफल डिलीवरी करवाकर दोनों को जीवनदान दिया। हालांकि डॉक्टर के समक्ष मरीज के अनुरूप सर्जिकल गाउन, मास्क, टूर्निकट व नाडिया ढूंढना भी एक बहुत बड़ी चुनौती थी, लेकिन इन सब चुनौतियों से पार पाते हुए डा. शिखा गोयल ने सफलतापूर्वक मरीज की डिलीवरी करवाई। महिला मरीज को स्वस्थ कन्या 2.300 ग्राम हुई। महिला के परिजनों ने डॉक्टर का आभार प्रकट किया। स्वस्थ होने पर महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।