श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. का 29वां वार्षिक महोत्सव 30-31 को
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। अग्रसैन कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 29वां वार्षिक महोत्सव 30 व 31 मई को धूमधाम से मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। प्रचार मंत्री तेज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कुलदीप मित्तल करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए तेजप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 30 मई की सुबह 7.15 बजे मनोनीत पार्षद संदीप मेहता द्वारा ध्वज पूजन होगा, जबकि ज्योति प्रज्जवलित मोनिका-पंकज सर्राफ (नगर पार्षद वार्ड नंबर 17) करेंगे। शोभा यात्रा सुबह 8.15 बजे मंदिर प्रांगण से शुरू होगी, जोकि कॉलोनी की मुख्य गलियों की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न होगी।
30 मई की सांय 7.15 बजे श्री बालाजी महाराज की भव्य भजन संध्या होगी। इस मौके पर प्राचीन श्री श्याम मंदिर नोहरिया बाजार की मुख्य सेविका तारा देवी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग, सतपाल पारीक प्रधान अग्रसैन कॉलोनी वेल्फेयर ट्रस्ट, नगर पार्षद हेमकांत शर्मा, नगर पार्षद रणधीर धीरू व समाजसेवी प्रवीण सर्राफ शिरकत करेंगे। ज्योति प्रज्जवलन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्याम सुंदर गुप्ता, गणेश पूजन समाजसेवी सुमित कुमार अरोड़ा करेंगे। जबकि समाजसेवी व भजन गायक राजेंद्र गनेरीवाला अपनी मधुर वाणी से बाबा का गुणगान करेंगे।
इसके अलावा भजन सम्राट लक्की वधवा अपनी मधुर वाणी से भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। बब्बू गिरधर सरगम म्यूजिकल ग्रुप सिरसा सहयोगी रहेंगे। तेजप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 31 मई 2026 की सुबह 9.15 बजे मुख्य पुजारी पंडित लोकेश शर्मा व सुनील पुजारी द्वारा विधि-विधान से हवन यज्ञ करवाया जाएगा, जिसमें अनेक महानुभाव व भक्तजन आहूति डालकर पुण्य कमाएंगे। वहीं श्री राधाकृष्ण महिला संकीर्तन मंडल द्वारा 10.15 बजे से 12.15 बजे तक कीर्तन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सभी मंदिर कमेटी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि तय कार्यक्रम अनुसार कार्यक्रम में पहुंचकर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।