श्री नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट 12 अप्रैल को होगा लावारिस अस्थियां लेकर रवाना: फुटेला

 

 सिरसा। श्री नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट रजि. (सिरसा) की एक महत्वपूर्ण बैठक रोशन लाल रातूसरिया एंड संस भादरा बाजार स्थित ट्रस्ट के कार्यालय में संपन्न हुई। यह बैठक प्रधान राजेश फुटेला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट 12 अप्रैल को लावारिस अस्थियों को एकत्रित कर हरिद्वार ले जाया जाएगा, जहां उन्हें पूर्ण विधि-विधान के साथ श्री गंगा में विसर्जित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सदस्य राजेंद्र चावला ने बताया कि ट्रस्ट लंबे समय से लावारिस मृतकों की अस्थियों को सम्मानजनक अंतिम विदाई देने का यह पुनीत कार्य करता आ रहा है।

यह विसर्जन यात्रा भी इसी सेवा भावना का एक हिस्सा है। ट्रस्ट हर साल दोनों शिवरात्रियों पर विशाल भंडारे का आयोजन भी करती है। इसके अलावा नए वर्ष पर ऋषिकेश स्थित श्री नीलकंठ महादेव के प्रांगण में भी विशाल लंगर भंडारे का आयोजन करती है। ट्रस्ट लगातार समाजसेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शहर में नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा के साथ-साथ लावारिस अस्थियों का विधिपूर्वक विसर्जन भी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जिससे मानवता की सच्ची मिसाल पेश हो रही है।

आप सभी शहर वासियों से यह आग्रह किया जाता है कि जो भी अस्थियों को हरिद्वार ले जाने में असमर्थ है वह शिवपुरी सिरसा से संपर्क करें। इस मीटिंग में अध्यक्ष वीणा मुंजाल, अशोक सलूजा, कोषाध्यक्ष शुभकरन रातुसरिया, सह-कोषाध्यक्ष राजेंद्र चावला, उपप्रधान लक्की मेहता, बिशंबर खुंगर, संजय सलूजा, मनोज सोनी, नरेश बब्बर, ओम प्रकाश, तरुण गर्ग व अन्य मौजूद थे ।