दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलेंगे शुभमन गिल, भारतीय टीम के बैटिंग कोच ने दिया बड़ा अपडेट 

 
mahendra india news, new delhi

दक्षिण अफ्रीका से भारतीय टीम पहला मुकाबला हार गई। अब दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय व दक्षिण अफ्रीका की टीम तैयारियां कर रही है। इस मुकाबले को लेकर भारतीय टीम के बल्‍लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कप्‍तान शुभमन गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। 

कोच ने अपडेट देते हुए बताया कि वो गुवाहाटी टेस्‍ट में खेलेंगे या नहीं। कोटक ने कहा कि गिल के चयन पर अंतिम फैसला मुकाबले के दिन लिया जाएगा।

कोटक ने खुलासा किया कि इंडियन टीम गिल की वापसी पर कोई जल्‍दबाजी नहीं करना चाहती। बता दें कि इंडिया कप्‍तान गिल को कोलकाता टेस्‍ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी। गिल रिटायर्ड हुए और फिर उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया।


गिल के दूसरे टेस्‍ट के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलने पर भी सस्‍पेंस बना हुआ है। भ्मीडिया से वार्ता करते हुए सितांशु कोटक ने कहा कि 26 वर्ष के गिल चोट से उबर रहे हैं और फिजियो व डॉक्‍टर्स उनके खेलने पर अंतिम फैसला लेंगे।

शुभमन गिल की हालत में निश्चित ही सुधार हो रहा है। 

कौन लेगा गिल की जगह?
इंडियन बैटिंग कोच ने कहा कि अगर गिल दूसरे टेस्‍ट में नहीं खेलते तो जरूर उनकी कमी खलेगी, लेकिन टीम के पास उनकी जगह भरने के लिए पर्याप्‍त विकल्‍प हैं।

कोटक ने कहा, अगर शुभमन गिल पूरी तरह ठीक हो गए और ऐसी दिक्‍कत फिर नहीं होने की उम्‍मीद रही, तो खेलेंगे। अगर जरा भी संदेह रहा तो वो आराम करेंगे। किसी भी टीम को गिल जैसे खिलाड़ी और कप्‍तान की कमी खलेगी, लेकिन हमारे पास अच्‍छे विकल्‍प हैं। हो सकता है, जो उनके स्थान पर खेले, वो शतक बना दे।