INDIA के 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य

 

Mahendra india  news, new delhi
India PM नरेंद्र मोदी  के विजन के तहत इन हाई-डेंसिटी रूट्स को फोर-लेन करने से रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भारत के 7 हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

करीब 11,000 किलोमीटर में फैले ये 7 हाई-डेंसिटी रूट्स देश के कुल रेल ट्रैफिक का लगभग 41% संभालते हैं, जबकि ये पूरे रेल नेटवर्क का केवल 16% हैं।

इन प्रमुख 7 हाई-डेंसिटी रूट्स में शामिल हैं:

1. DELHI–हावड़ा
2. हावड़ा–चेन्नई
3. चेन्नई–मुंबई
4. मुंबई–DELHI
5. DELHI–चेन्नई
6. मुंबई–हावड़ा
7. Delhi–गुवाहाटी

.

अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने बताया कि PM नरेंद्र मोदी जी के विजन के तहत इन हाई-डेंसिटी रूट्स को फोर-लेन करने से रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी और बढ़ते यात्री एवं माल परिवहन को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलेगी।