10 जून को चांदी में आई गिरावट, देखें सोने चांदी के ताजा रेट 

 
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के बुधवार यानि 10 जून को रेट जारी हो गये हैं। आज सोने की कीमत में हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि चांदी थोड़ी सस्ती हुई है। आपको बता दें कि बुधवार को 24 कैरेट सोना 10 रुपये बढक़र 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये की बढ़त के साथ 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 


इसी के साथ ही पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोने में यह छोटी लेकिन पाजिटिव बढ़त देखने को मिली है. फिलहाल बाजार में सोना मजबूती दिखा रहा है, जबकि चांदी में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं, तो अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट जरूर जांच लें क्योंकि टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं। 

सोने के मुकाबले चांदी में बुधवार को हल्की नरमी दिखी है. एक किलो चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,59,900 रुपये पर आ गया है. हालांकि गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन थोक खरीदारों के लिए यह राहत की बात हो सकती है।