23 अप्रैल को बाजार खुलते ही चांदी लुढकी, सोने में भी गिरावट, देखें ताजा रेट
Silver prices fell as soon as the market opened on April 23, while gold also declined; see the latest rates
सोने व चांदी के 23 अप्रैल 2026 को रेट जारी हो गये हैं। बाजार खुलते ही वीरवार को सोने और चांदी के रेट में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी के रेट 6,000 रुपये प्रति किलो से अधिक गिरावट आई है जबकि सोना करीबन एक हजार रुपये गिरा है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2 लाख 48,364 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 242501.00 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 6,144 रुपये की गिरावट के साथ 2 लाख 42,220 रुपये तक फिसली गई है।
वीरवार को सुबह 9.10 बजे यह 4,488 रुपये यानी 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2 लाख 43,876 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 152657 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और वीरवार को एक लाख 52051.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 938 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,719 रुपये तक फिसला। सुबह 9.45 बजे यह 528 रुपये यानी 0.35 फीसदी गिरावट के साथ 1,52,129 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
सर्राफा बाजर में रेट
सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी के रेट में भी गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,200 रुपये की गिरावट के साथ एक लाख 53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इसी तरह 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने के रेट में 1,100 रुपये की गिरावट आई है और अभी यह एक लाख 40,750 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 18 कैरेट वाला गोल्ड 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,15,160 रुपये पर आ गया। चांदी के रेट में पांच हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 2,60,000 रुपये रह गई।