हरियाणा प्रदेश में एसआईआर का शेड्यूल बढ़ा: 3 अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची, अब ये रहेगा शेड्यूल
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में एसआईआर को लेकर है। प्रदेश में चल रहे एसआईआर यानि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का शेड्यूल बढ़ा दिया गया है। इस संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की दिनांक 3 अक्तूबर 2026 तय की है।
आपको बता दें कि पहले निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए आयोग ने घर-घर सत्यापन, दावे और आपत्तियों सहित सभी चरणों की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित होगा।
ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 31 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक मतदाता अपने नाम जोडऩे, हटाने या संशोधन के लिए दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि संशोधित कार्यक्रम की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों, राजनीतिक दलों और आम जनता तक व्यापक स्तर पर पहुंचाई जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता समय पर अपने नाम का सत्यापन और आवश्यक सुधार करा सके।