आग की भट्टी की तरह तपा सिरसा, AC कूलर सब हुए फैल, बना देश का दूसरा सबसे गर्म जिला...

 

Weather Reports : गर्मी से लोग बेहाल होते हुए नजर आ रहे हैं। तपती गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए नजर आ रहे हैं। नौतपा का बुधवार को पांचवां दिन है। उत्तरी भारत के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है।

सिरसा जिला आग की भट्टी की तरह तप रहा है। हरियाणा का सिरसा देश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि प्रथम स्थान पर राजस्थान का चुरू है। वहां का अधिकतम तापमान 50.5 रिकॉर्ड किया गया है।

यही नहीं गर्मी में सड़कें सुनसान नजर आने लगी है। दुपहिया वाहन चालक बहुत ही कम संख्या में नजर आ रहे हैं। हिसार के बालसमंद का तापमान 49.3 और नूंह का तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन के अनुसार सिंध, बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आने वाली पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं से ऐसा हो रहा है। ये हवाएं राजस्थान से होकर आ रही हैं, सिरसा जिला राजस्थान के सबसे करीब है, इसलिए इन गर्म हवाओं का सबसे अधिक असर सिरसा पर सीधे पड़ रहा है।

आपको बता दें कि वहीं मौसम विभाग ने पंजाब के 6 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा शामिल हैं। जबकि बाकी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। सभी शहरों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी हरियाणा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। 31 व एक जून को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगी। इससे गर्मी से थोड़ी राहत की संभावना है। इससे हरियाणा के एक-दो इलाकों में बारिश भी हो सकती है।