सिरसा ब्रांच ऑफ आईसीएआई ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
mahendra india news, new delhi
सिरसा ब्रांच ऑफ द इंस्टीट्यूट आॅफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिरसा ब्रांच के चेयरमैन सीए हिमिज खन्ना के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सीए सदस्यों, अधिवक्ताओं एवं सीए विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर योगाचार्या ज्योति ने योग सत्र का संचालन करते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं तनावमुक्त जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आयकर बार एसोसिएशन, सिरसा के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया तथा योगाचार्या ज्योति द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर सीए हिमिज खन्ना ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी पेशेवर सदस्यों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में योगाचार्या ज्योति का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।