सिरसा क्लब पदाधिकारी मिले उपायुक्त शांतनु शर्मा से, वार्षिक सामान्य बैठक में बतौर चेयरमैन भाग लेने के लिए दिया न्यौता
mahendra india news, new delhi
सिरसा क्लब के पदाधिकारी बुधवार को क्लब के चेयरमैन व उपायुक्त शांतनु शर्मा से उनके कार्यालय में मिले और आगामी 22 मार्च को सुबह 9 बजे सिरसा क्लब में होने वाली वार्षिक सामान्य बैठक के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उपायुक्त शांतनु शर्मा से सिरसा क्लब के सचिव राजेश गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष गुंबर, कोषाध्यक्ष अतुल रातुसरिया, उपप्रधान साहिल बंसल व ज्वाइंट सेक्रेट्री सिकंदर खट्टर ने शिष्टाचारवश भेंट करते हुए पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।
सभी क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सिरसा क्लब के चेयरमैन के तौर पर उपायुक्त का इस बैठक में आना और सिरसा क्लब की सामाजिक गतिविधियों में और बेहतरी लाने के अमूल्य सुझाव दिया जाना निश्चित ही क्लब के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने इस अवसर पर सिरसा क्लब के चुनावों के बाद चुनी गई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं भी दी।