महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा SIRSA जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन,  विभिन्न स्पर्धाओं के ये रहे परिणाम

 

Mahendra india news, new delhi
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न हिस्सों से आई महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र ने किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं, चाहें वह खेल का मैदान हो या आसमान छूने की बात हो। उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भागीदारी हो, के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि मैदान में हार और जीत खेल का एक हिस्सा है, ऐसे में इस प्रतिस्पर्धा के युग में खुद को साबित करने के लिए ऐसी स्पर्धाओं का हिस्सा बनना चाहिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डा. दर्शना सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई।


विभिन्न स्पर्धाओं के ये रहे परिणाम
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुमन रानी प्रथम, सीमा देवी द्वितीय तथा शकुंतला तृतीय स्थान पर रही। साथ ही 100 मीटर दौड़ में संतोष प्रथम, सोनिया रानी द्वितीय तथा प्रोमिला तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह 300 मीटर दौड़ में सीमा प्रथम, कर्मपाल कौर द्वितीय तथा मंजीत कौर तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, हरमन द्वितीय तथा मंजू तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में सुमन प्रथम, सुक्खी देवी द्वितीय तथा लखविंद्र तृतीय स्थान पर रही। साइकिल रेस में वीरपाल कौर ने प्रथम, रेखा रानी ने द्वितीय तथा कांता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सोशल एक्टिविस्ट अंजू डूंगरा, एमसी चंचल रानी, संतोष चाहर, अनीता दलाल सहित सभी सुपरवाइजर व आंगनवाड़ी वर्कर मौजूद रही।