शहीदी दिवस समारोह में SIRSA जिला तन-मन-धन से करेगा सहयोग: विक्रम हुड्डा

 

mahendra india news, new delhi
SIRSA जाट धर्मशाला सिरसा में जाट समाज के गणमान्य व्यक्तियों की अखिल भारतीय पूनियां खाप के प्रधान जिला सिरसा हरपाल पूनियां की अध्यक्षता में सम्पन हुई। जाट सेवा संघ चौ. छोटूराम धाम के प्रदेश अध्यक्ष, कै. भूपेन्ह जागलान ने बताया कि 22 फरवरी को चौ. छोटूराम धाम में जाट आरक्षण आंदोलन में शहीद हुए योद्धाओं का शहीदी दिवस मनाया जाएगा । इसमें शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया जाएगा।

इस अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि विक्रम हुड्डा धोतड़ को जिलाध्यक्ष जाट सेवा संघ जसिया रोहतक चुना गया है। नवनियुक्त प्रधान विक्रम धोतड़ ने आश्वास्त किया कि सिरसा जिला द्वारा तन-मन-धन से जाट सेवा संघ में भरपूर सहयोग दिया जाएगा।

प्रधान ने कहा 22 फरवरी को जिला सिरसा से भारी संख्या में गणमान्य लोग पहुंचेंगे। इस दौरान उदयवीर मोर रानियां, राजेन्द्र सरपंच धोतड़, संजय न्योल, संडील मेहला, नरेश तेतरवाल, विरेन्द्र सहारण, अंकित कासनियां, दलजीत बीकेई, मदन सिंह घोटड़ कालूराम खीचड़, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।