फर्जी आधार कार्ड से दोषियों की जमानत कराने आए व्यक्ति को SIRSA पुलिस ने किया काबू
सिरसा........ पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से दोषी व्यक्ति की जमानत करने आए व्यक्ति को काबू कर लिया है ।
सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि माननीय अदालत के आदेश प्राप्त हुए की दीपक पुत्र बेगराज निवासी खाई शेरगढ़ जिला सिरसा ने कोर्ट में हाजिर आकर एक दोषी व्यक्ति की जमानत लेने के लिए अपना फर्जी आधार कार्ड सबमिट करवाया । माननीय कोर्ट द्वारा जमानतदार के आधार कार्ड की सॉफ्टवेयर के जरिए जांच की, तो उक्त व्यक्ति का आधार कार्ड फर्जी पाए गया।
इस पर माननीय कोर्ट ने फर्जी आधार कार्ड के आधार पर जमानत लेने वाले व्यक्ति की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को लिखित में दी । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि माननीय अदालत के आदेश प्राप्त होने पर आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।
जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कुमार पुत्र बेगराज निवासी खाई शेरगढ़ को कोर्ट परिसर से काबू कर लिया । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से फर्जी दस्तावेज के इस नेटवर्क के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी जो भी व्यक्ति इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की ।
मोटरसाइकिल सवार युवक 10 ग्राम 39 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू
सिरसा.पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला के सीआईए सिरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को 10 ग्राम 39 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गांव छतरियां की तरफ जा रही थी । इस दौरान गांव की तरफ से एक युवक मोटरसाइकिल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो मोटरसाइकिल बंद हो गया । पुलिस पार्टी ने उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 10 ग्राम 39 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ दुनी पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी खैरेंका,जिला सिरसा के रुप में हुई है । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच बड़ागुढा थाना को सौंपी गई थी । जांच के दौरान बड़ागुढा थाना पुलिस द्वारा आरोपी युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।