कैलाश मानसरोवर की साप्ताहिक यात्रा से लौटे सिरसा निवासी विजय उपाध्याय

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। शहर के कंगनपुर रोड निवासी विजय उपाध्याय कैलाश मानसरोवर पर साप्ताहिक यात्रा कर वापस लौटे। परिजनों के साथ-साथ कॉलोनी के निवासियों ने उनका सकुशल यात्रा कर लौटने पर भव्य स्वागत किया। ऑटो मार्केट रोड स्थित गणेश मंदिर में पुजारी पंडित सुनील शर्मा द्वारा तिलक लगाकर मंत्रोचारण से विजय उपाध्याय का स्वागत किया गया।

कैलाश मानसरोवर के अनुभव सांझा करते हुए वि जय उपाध्याय ने बताया कि 23 सितंबर को उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की, जोकि 29 सितंबर तक चली। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कैलाश मानसरोवर पर्वत के दर्शन, मानसरोवर झील की परिक्रमा, अष्टपद, राक्षस ताल व यम द्वार के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि मानसरोवर पर्वत पर ऑक्सीजन की कमी थी, कई यात्रियों को इस कारण दिक्कतें भी झेलनी पड़ी और उन्हें अस्पताल में भी ले जाना पड़ा। सरकार द्वारा बीपी व अस्थमा के मरीजों को इस यात्रा पर जाने पर रोक लगाई हुई है।  विजय उपाध्याय ने बताया कि वृंदावन निवासी डा. संजय कृष्ण सलिल भागवत कथावाचक द्वारा हर साल करवाई जाती है।
 

क्रिकेटर तिलक वर्मा से की मुलाकात:
विजय उपाध्याय ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की आध्यात्मिक यात्रा पर उनकी मुलाकात भारत के टी-20 टीम के उभरते क्रिकेटर तिलक वर्मा के माता-पिता नागराजू और गायत्री देवी से हुई। उनसे मिलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा क्षण था। काफी देर तक उन्होंने तिलक वर्मा के माता-पिता के साथ अध्यात्म को लेकर चर्चा की।