SIRSA एसपी दीपक सहारन ने स्वयं स्व-गणना के लिए पंजीकरण कर एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की

 

mahendra india news, new delhi
SIRSA SP दीपक सहारन ने स्वयं स्व-गणना के लिए पंजीकरण कर एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की और पुलिस कर्मियों सहित आमजन को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना का हिस्सा बने प्रत्येक नागरिक जो पारदर्शिता और सटीकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है, जिसके तहत परिवार का कोई भी सदस्य अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है।

इसके लिए निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर व्यक्ति अपने परिवार, आवास और अन्य आवश्यक विवरण स्वयं भर सकता है।उन्होंने इस पहल को केंद्र सरकार की एक दूरदर्शी और उपयोगी योजना बताते हुए कहा कि इससे नागरिकों का कार्य सरल होगा और समय की भी बचत होगी। साथ ही, जब नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करेंगे, तो डाटा की शुद्धता और विश्वसनीयता में भी वृद्धि होगी।

SIRSA SP दीपक सहारन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। इसी डाटा के आधार पर भविष्य की नीतियां और योजनाएं तैयार की जाती हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की इसमें भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित किया गया डाटा पूरी तरह से सुरक्षित और गोपनीय रखा जाता है, इसलिए लोगों को बिना किसी संकोच के इसमें भाग लेना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से भी आग्रह किया कि वे स्वयं स्व-गणना करें और अपने परिवार, मित्रों व समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।