SIRSA के विनोद गोदारा ने योगासना चैंपियनशिप में बनाई स्वर्ण पदक की हैट्रिक

 

Mahendra india news, new delhi
चंडीगढ़ के सेक्टर-23 के टेबल टेनिस हॉल में आयोजित (महिला-पुरुष) आॅल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासना चैंपियनशिप में सिरसा निवासी विनोद गोदारा ने योग की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए आॅल इंडिया सिविल सर्विस चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक 'हैट्रिक' बनाई है।

उनकी इस ऐतिहासिक 'हैट्रिक' से न केवल सिरसा, बल्कि प्रदेश का नाम भी देश के पटल पर चमका है। विनोद गोदारा वर्तमान में गांव ताजियाखेड़ा के GMS में बतौर DPE कार्यरत हैं। विनोद गोदारा ने कहा कि उनकी यह सफलता वर्षों की तपस्या का परिणाम है। वे अपने कॉलेज के दिनों में भी आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योग चैंपियनशिप में चैंपियन रहे थे। छात्र जीवन से लेकर वर्तमान तक, उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला निरंतर जारी रखा है।

हरियाणा की खेल परंपरा को योग के माध्यम से नई ऊंचाई देने वाले विनोद गोदारा आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और सही मायने में प्रतिभा के धनी हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके विभाग, बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का गौरव बढ़ाती है। विनोद गोदारा की शानदार उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सार्इं, डीईईओ व बीईओ चोपटा ने उन्हें बधाई दी व अन्य अध्यापकों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।