हरियाणा प्रदेश में इस जिला के 6 शराब ठेके सील, 21 करोड़ के फर्जीवाड़े में फंसीं 2 फर्में

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों यमुनानगर जिला से हैं। जिला में आबकारी एवं कराधान विभाग में सरकारी साफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर करीबन 21 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में शुक्रवार को दो फर्मों के 6 ठेकों पर सील लगाई गई है। इसी के साथ ही रिकवरी के नोटिस दिए गए है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विभाग की टीम ने। जगाधरी बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, खजुरी रोड सहित 6 ठेकों पर सील लगाई है। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग के कलेक्टर की जांच में सामने आया था कि एक्सएस लिकर की एल-13 और एल-एक फर्म को 103 फर्जी जीआरएन नंबरों के आधार पर परमिट मेल किए गए।

इससे हरियाणा प्रदेश सरकार को करीब 12 करोड़ 36 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का आरोप है। इसी तरह महेंद्र सिंह एंड संस को 65 जीआरएन नंबरों से जारी परमिट के माध्यम से 8 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया गया है।

इस मामले के बाद डीईटीसी जगाधरी जितेंद्र राघव के अनुसार, जांच के लिए हेड ऑफिस से कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी सारे मामले की जांच कर रही है। पहले जांच में पांच करोड़ का फर्जीवाड़ा मिला था जिसकी रिकवरी कर ली गई थी।

इसके बाद अब दोबारा जांच में पता लगा है कि है 21 करोड रुपए का फर्जीवाड़ा है, इसकी रिकवरी की जा रही है। इसके तहत कार्रवाई करते हुए दोनों फर्मों के 3-3 शराब ठेकों पर सील लगाई गई है। कुछ रिकवरी हो गई है शेष राशि की भी जल्द ही रिकवरी कर ली जाएगी।