नाथूसरी चौपटा में होगा चमड़ी से संबंधी उपचार, कृष्णा स्कीन क्लीनिक का हुआ उद्घाटन
Jun 17, 2026, 13:13 IST
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा (सिरसा) के निवासियों के लिए राहत की खबर है। अब त्वचा से संबंधित समस्याओं का उपचार किया जाएगा। भादरा रोड पर पनिहार नर्सिग होम के समीप कृष्णा स्कीम क्लीनिक खोला गया है। क्लीनिक में चमड़ी से संबंधित इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है। क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्किन क्लीनिक खुल गए हैं, यहां पर विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार से परामर्श और उपचार करवा सकते हैं।
क्लीनिक के संचालक विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि दाद, खाज, सोरायरिस, बालों का झडऩा, मस्से, तिल, कील मुहासे, छाईयां, टैटू हटाना, लेजर से बाल हटाना का आधुनिक मशीनों द्वारा ईलाज किया जाता है। इसी के साथ ही चर्म रोग, बालों और नाखूनों की सभी बीमारियों का सटीक इलाज।