आंधी से गाँव कुम्हारिया  में सौर ऊर्जा के शीशे टूटेकिसानों ने की नुकसान भरपाई की मांग

 
 

चोपटा। क्षेत्र में लगातार जोरदार आंधी से चौपटा क्षेत्र में लोगों का जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त कर दिया। आंधी से पेड़ो के साथ साथ  सौर ऊर्जा के सीसे टूटकर दूर जा गिर रहे हैं । वहीं आंधी से रेतीले इलाके में फसलों को भी काफी नुकसान देखने को मिला। क्षेत्र के गांव कुम्हारिया  में आंधी से किसान पवन  कुमार पुत्र रामस्वरूप के खेत में लगे सौर ऊर्जा के शीशे टूटकर दूर जा गिरे वहीं राकेश कुमार के खेत में लगे सौर शीशे भी टूट गए।

जिससे उनको काफी नुकसान हुआ। शीशे टूटने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गई। किसानों का कहना है कि उन्हें नुकसान के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए। किसान सुभाष चन्द्र, राजेश कुमार, जगदीश, विकास  ने बताया कि  क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अचानक आई आंधी से कुम्हारिया व उसके आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

खेतों में खड़े पेड़-पौधे टूटकर गिर गए और रेतीले इलाकों में नरमे व कपास के पौधे रेत में दब गए। किसानों ने मांग की है कि उनके नुकसान का मुआयना कर भरपाई की जाए।