Sonali Phogat.सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर होंगे प्री-वेडिंग शूट, बेटी की पढ़ाई में इस्तेमाल होगी राशि
Updated: Feb 19, 2026, 16:31 IST
mahendra india news, new delhi
HARYANA की फेमस टिकटॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट के हिसार में फार्म हाउस पर अब प्री-वेडिंग शूट हो सकेंगे। इतना ही नहीं 4 एकड़ में बने फार्म हाउस में इसके अलावा स्पेशल पूल पार्टी, Weddings, Birthday Parties, Kitty Parties गेट-टू-गेदर, लंच, ब्रेकफास्ट और Dinner party भी हो सकेंगी।
Sonali Phogat was a famous TikTok star के परिवार ने farm house को किराए पर प्राइवेट फर्म को दे दिया है। इसका नाम ‘हुकुम सा’ फार्म रख दिया गया है। इस फार्म हाउस से हुई कमाई का परिवार बेटी यशोधरा की पढ़ाई और फार्म हाउस के रखरखाव पर खर्च करेगा। यशोधरा Delhi से ग्रेजुएशन कर रही हैं। सोनाली के भाई वतन ढाका के अनुसार उन्होंने पहले ही इसे किराए पर चढ़ाने का फैसला ले लिया था। इसमें फर्म द्वारा कार्यक्रम बुक किए जा रहे हैं। बुकिंग 5000 रुपए से शुरू होकर 1 लाख 25000 रुपए तक में होगी। सोनाली के भाई ने बताया कि इस फॉर्म हाउस से कमाई करना उनका मकसद नहीं है बल्कि बहन की बनाई धरोहर को संजोए रखना है।