सिरसा में आज आयोजित होगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

 
mahendra india news, new delhi 

हरियाणा के सिरसाम में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 30 मई को जिला न्यायालय सिरसा तथा उपमंडल न्यायालय ऐलनाबाद और डबवाली में चेक बाउंस मामलों के निपटारे हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष बागोतिया ने बताया कि लोक अदालत की प्रक्रिया सरल, सहज एवं त्वरित है। इसमें संबंधित दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान आमजन को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नागरिक कानूनी सहायता एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।