स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लाइफ इंश्योरेंस लाइफ मित्रा अभिकर्ताओं का सम्मान समारोह करवाया
सिरसा बस स्टैंड के पास एक निजी होटल में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की सिरसा शाखा के लाइफ मित्रा अभिकर्ताओं का बीते दिवस एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह करवाया गया। इस कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लाइफ इंश्योरेंस के बीमा प्रशिक्षक श्री जसवंत सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके इलावा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लाइफ इंश्योरेंस की सिरसा शाखा के सीनियर एजेंसी मैनेजर श्री राजिन्दर सिंह ,संजय बागड़ी,रवि कुमार व् पंकज चावला समेत कंपनी के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
बीमा प्रशिक्षक श्री जसवंत सिंह चौहान ने बीमा की परिभाषा समझाते हुए बताया कि बीमा समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और बीमा का कार्य करने वाले बीमा एजेंट न केवल ग्राहकों के वित्तीय सुरक्षा के संरक्षक होते हैं, बल्कि वे समाज में एक महत्वपूर्ण कड़ी भी होते हैं। बीमा एजेंट का कार्य सिर्फ पॉलिसी बेचना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनके ग्राहक सही जानकारी और सही उत्पाद प्राप्त करें जिससे वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बना सकें। बीमा संगोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने एसबीआई लाइफ की प्रमुख योजनाओं जैसे स्मार्ट मनी बैक , स्मार्ट प्लाटिना प्लस, स्मार्ट शील्ड प्लस , न्यू स्मार्ट समृद्धि, स्मार्ट प्लाटिना यंग एचीवर अदि विभिन योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने अभिकर्ताओं से इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने का आह्वान किया।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सतीश बंसल , सुधीर गाट, सिमरन कौर सहित कई वरिष्ठ अभिकर्ताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सराहा भी गया। कार्यक्रम में एसबीआई लाइफ के लाइफ मित्रा सतीश बंसल ,सुधीर गाट, अनिरुद्ध कुमार , गुलाब सिंह ,सन्नी कुमार ,जतिन कुमार , अक्षित तनेजा पंकज सचदेवा, शमशेर सिंह, राजवीर सिंह ,वीणा सचदेवा सिमरन कौर ,प्रियंका ,काव्य सहित बड़ी संख्या में एसबीआई लाइफ अभिकर्ताओं के इलावा बलवीर सिंह व् करण कुमार भी उपस्थित थे।
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य अभिकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और बीमा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना था। अंत में एसबीआई लाइफ के सीनियर एजेंसी मैनेजर स राजिंदर सिंह जी ने आये हुए सभी लाइफ मित्रा अभिकर्ताओं का आभार व्यक्त किया