नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांवों में तूफान ने बरपाया कहर, बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत
हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांवों में सोमवार दोपहर के समय अचानक मौसम में बदलाव हुआ। इसके बाद चली आंधी ने गांव दड़बा कलां, रूपाना खुर्द, हंजीरा, लुदेसर, मानक दिवान में कुम्हारिया, खेड़ी, कागदाना, रामपुरा बगडय़िा, जसानिया, राजपुर साहनी, गुसाई यांना, जमाल, जोड़कियां में काफी नुकसान हुआ। इससे कई किसानों के सोलर पैनल टूट गये।
इस आंधी के बाद हुई बरसात से किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई। अब इन गांवों में सिंचाई अभाव में खाली पड़ी बरानी जमीन पर ग्वार और बाजरे की बिजाई की जा सकेगी। किसानों का कहना है कि नहरी पानी की कमी के चलते जमीन में बिजाई नहीं हो पा रही थी अब बारिश हो गई है तो बिजाई की जा सकेगी। साथ ही 22 हजार हेक्टेयर एस खड़ी नरमा व कपास की फसल को काफी फायदा होगा।
किसान अशोक कुमार, अर्जुन पूनिया ने कहा आंधी से काफी नुकसान हुआ है। इससे कई किसानों के सोलर पैनल टूट गये। कृषि विकास अधिकारी शैलेंद्र सहारण ने कहा कि ग्वार ओर बाजरे, मूंगफली, मूंग की फसल की बिजाई का समय है और अब बारिश हुई है तो बिजाई करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। क्षेत्र में इस बार नरमें और कपास की बिजाई करीब 22 हजार हेक्टेयर में हुई है ईल फसल को बारिश ले फायदा होगा ।